सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के एंबिशन कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के एंबिशन कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां विजेता बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बच्चों की सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्षोल्लास
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने मेधावी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इन छात्र-छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर जनपद स्तर पर स्कूल का नाम रोशन किया है।
सम्मान पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों व कठिन अभ्यास को दिया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
बुलंदशहर: चीनी झालरों के आगे फीकी पड़ी दीयों की लौ, दानपुर में मिट्टी के दीये बनाकर गांव-गांव घूमने को मजबूर प्रजापति समाज
https://t.co/L9x2hVDuQn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 5, 2026












