बलिया

बलिया: उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तत्वावधान में बुधवार को बैरिया विधानसभा क्षेत्र स्थित श्री सुदृष्टि बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुदिष्टपुरी में एक भव्य वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया: उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तत्वावधान में बुधवार को बैरिया विधानसभा क्षेत्र स्थित श्री सुदृष्टि बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुदिष्टपुरी में एक भव्य वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बलिया के पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त मौजूद रहे, जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया।
25 नामचीन कंपनियों ने लिया हिस्सा
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 25 नामचीन कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें अडानी सोलर, फ्लिपकार्ट, टाटा मोटर्स, एलएंडटी (L&T), अतुल ऑटोमोबाइल, एमआरएफ टायर्स, केल्विन पाइप, विशाल बियरिंग और सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिक जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल रहीं। मेले में जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग 1800 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराकर साक्षात्कार में भाग लिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी दक्षता और कौशल के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी करते हुए 612 युवाओं को मौके पर ही जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए।
मेहनत और लगन से आत्मनिर्भर बनें युवा: पूर्व सांसद
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने चयनित युवाओं को बधाई दी और उन्हें निरंतर कौशल विकास तथा मेहनत के बल पर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के मेले ग्रामीण युवाओं को सीधे रोजगार के अवसरों से जोड़ने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।
कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला सेवायोजन अधिकारी विवेकानंद सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह, बीडीओ बैरिया आदित्य कुमार सिंह सहित सेवायोजन कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे। मंच संचालन रोहित पाठक ने किया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि अगला वृहद रोजगार मेला 06 नवंबर 2026 को बांसडीह स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा।
महराजगंज दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अवैध पटाखों के वितरण एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। https://t.co/C5pJBcU0nD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 4, 2026












