सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सेमरहना गांव में इन दिनों रामभक्ति का अनूठा और भव्य संगम देखने को मिल रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सेमरहना गांव में इन दिनों रामभक्ति का अनूठा और भव्य संगम देखने को मिल रहा है। गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा के दौरान आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह द्वारा अपने स्वगीय पिता बलराम सिंह की पुण्य स्मृति में इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कराया जा रहा है, जिसमें शिरकत करने के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
मथुरा से पधारे कथा व्यास सुना रहे रामचरितमानस के प्रसंग
धार्मिक आयोजन के तहत मथुरा से पधारे प्रख्यात कथावाचक विजय कौशल जी महाराज अपनी ओजस्वी और मधुर वाणी से भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, उनके त्याग, उच्च आदर्शों और मर्यादा का सुंदर बखान कर रहे हैं। विशाल पंडाल में रोजाना खचाखच भरे श्रद्धालुओं के बीच गूंज रहे भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा ग्रामीण अंचल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। कथा व्यास के मुखारविंद से प्रवाहित हो रही कथा श्रोताओं को भक्ति के साथ-साथ जीवन में संस्कारों और अनुशासन का संदेश दे रही है।
5 नवंबर को होगा हवन-पूजन और विशाल भंडारा
आयोजनकर्ता उपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वे हर वर्ष अपने दिवंगत पिता की स्मृति में इस अनुष्ठान का आयोजन कराते हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में भगवान श्रीराम के आदर्शों और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा को प्रसारित करना है। सात दिवसीय इस पावन श्रीराम कथा का भव्य समापन 5 नवंबर को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन और एक विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा, जिसमें क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
महराजगंज दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अवैध पटाखों के वितरण एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। https://t.co/C5pJBcU0nD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 4, 2026












