सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ नगर पंचायत में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने सफाईकर्मियों व सभासदों को किया सम्मानित

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ सभागार में आगामी दीपावली एवं छठ पूजा के पावन अवसर पर बुधवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ सभागार में आगामी दीपावली एवं छठ पूजा के पावन अवसर पर बुधवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता एवं समाजसेवी श्याम जायसवाल का नगर पंचायत कर्मियों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नगर पंचायत की चेयरमैन उमा अग्रवाल की मौजूदगी में सभासदों, कार्यालय कर्मियों और स्वच्छता प्रहरियों को अंगवस्त्र, शॉल एवं मिष्ठान भेंटकर सम्मानित किया गया।

स्वच्छता कर्मियों के श्रम को बताया समाज की रीढ़
समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने में सफाईकर्मियों की भूमिका सबसे अहम होती है। ये स्वच्छता के सच्चे सिपाही सुबह साढ़े तीन बजे से ही अपने कर्तव्यों में जुट जाते हैं, जिसके बाद नगरवासियों को साफ-सुथरा वातावरण मिल पाता है। ऐसे कर्मठ और समर्पित लोगों के परिश्रम का सम्मान करना पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि सभासद जनता की आवाज बनकर विकास कार्यों को गति देते हैं, जबकि कर्मचारी व्यवस्थाओं को सुचारु रखते हैं। राजनीति उनके लिए पद नहीं, बल्कि हर वर्ग की सेवा का माध्यम है।

अनेक गणमान्य लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल, सभासद अनूप कसौधन, बबलू गौड़ और पंडित महेश शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सभासद वकील खान, अशरफ अंसारी, दिनेश कुमार, सतीश वर्मा, मोनू, शिवरतन कन्नौजिया, कार्यालय के बड़े बाबू राजेश त्रिपाठी, जेई दिनेश्वर प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में नगर पंचायत के कर्मचारी और सफाईकर्मी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.