सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के खुनुवां थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के खुनुवां थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे 50.8 किलोग्राम पटाखों और एक मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को धर दबोचा। बरामद किए गए माल को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क (कस्टम) कार्यालय खुनुवां के सुपुर्द कर दिया गया है।
मुखबिर की सूचना पर परसौना मोड़ के पास हुई घेराबंदी
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर अपराध एवं तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसओ शेषमणि पांडेय के नेतृत्व में बुधवार को खुनुवां बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम सघन चेकिंग कर रही थी।
चेकिंग के दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सफेद बोरियों में संदिग्ध सामान लादकर परसौना के रास्ते नेपाल की तरफ ले जाने की फिराक में है। इस सूचना पर हरकत में आई संयुक्त टीम ने ग्राम परसौना मोड़ के पास घेराबंदी कर भारत-नेपाल नो मेंस लैंड से करीब 150 मीटर पहले वाहन को रोक लिया।
चार बोरियों में लदे थे पटाखे
तलाशी के दौरान पुलिस ने होंडा शाइन मोटरसाइकिल (संख्या- UP55F 6163) पर सवार अभियुक्त धर्मेश उर्फ टिड्डा पुत्र ब्रह्मानंद, निवासी परसौना (थाना शोहरतगढ़) को मौके पर ही दबोच लिया। उसके पास से बरामद चार अलग-अलग बोरियों की तलाशी लेने पर कुल 50.8 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद हुए।
संयुक्त टीम ने पकड़े गए अभियुक्त, पटाखों और मोटरसाइकिल को सीमा शुल्क कार्यालय खुनुवां को सौंपने की कार्रवाई की है। इस सफल अभियान में स्थानीय पुलिस बल के साथ-साथ एसएसबी के उपनिरीक्षक हमीर सिंह व अन्य जवान मुस्तैदी से शामिल रहे।
महराजगंज दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अवैध पटाखों के वितरण एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। https://t.co/C5pJBcU0nD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 4, 2026













