महराजगंज

महराजगंज दीपावली पर्व को देखते हुए जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के फरेनिया बाजार में पुलिस और फायर सेफ्टी टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर अवैध पटाखों के कारोबार का खुलासा किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज दीपावली पर्व को देखते हुए जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के फरेनिया बाजार में पुलिस और फायर सेफ्टी टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर अवैध पटाखों के कारोबार का खुलासा किया।
छापेमारी के दौरान कई दुकानों की सघन तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध रूप से रखे और बेचे जा रहे पटाखे बरामद हुए। बताया जा रहा है कि कुछ दुकानों पर बिना अनुमति पटाखों की बिक्री की जा रही थी।
भीड़भाड़ वाले बाजार में सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज कर पटाखों का भंडारण किए जाने से बड़े हादसे का खतरा बना हुआ था। संयुक्त टीम की कार्रवाई से अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त करते हुए अवैध भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए हैं।
महराजगंज दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अवैध पटाखों के वितरण एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। https://t.co/C5pJBcU0nD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 4, 2026













