बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर स्थित सहकारी चीनी मिल में नए पेराई सत्र के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उस वक्त सियासी पारा अचानक चढ़ गया, जब भाजपा विधायक संजय शर्मा और बहुजन समाज पार्टी के घोषित प्रत्याशी मनोज प्रधान के बीच किसी मुद्दे को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर स्थित सहकारी चीनी मिल में नए पेराई सत्र के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उस वक्त सियासी पारा अचानक चढ़ गया, जब भाजपा विधायक संजय शर्मा और बहुजन समाज पार्टी के घोषित प्रत्याशी मनोज प्रधान के बीच किसी मुद्दे को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों लोगों और अधिकारियों के सामने दोनों नेताओं के बीच हुई इस गर्मागर्म बहस से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चीनी मिल में पेराई सत्र के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि, राजनीतिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक आमंत्रित किए गए थे। कार्यक्रम के दौरान किसी बात पर भाजपा विधायक संजय शर्मा और बसपा नेता मनोज प्रधान में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखी बहस में तब्दील हो गई। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दोनों नेताओं के बीच तल्ख तेवर और तीखी बातचीत साफ तौर पर देखी जा सकती है। हालांकि, इस विवाद के पीछे की असली वजह क्या थी, इसे लेकर अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस घटनाक्रम के बाद से अनूपशहर के राजनीतिक गलियारों और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
महराजगंज दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अवैध पटाखों के वितरण एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। https://t.co/C5pJBcU0nD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 4, 2026













