बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर स्थित डीपीबीएस कॉलेज में बुधवार को गृह विज्ञान विभाग की ओर से एक भव्य ‘फूड फेस्ट’ का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर स्थित डीपीबीएस कॉलेज में बुधवार को गृह विज्ञान विभाग की ओर से एक भव्य ‘फूड फेस्ट’ का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जीके सिंह के कुशल निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के अध्यक्ष अभय गर्ग और प्राचार्य प्रो. सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
देशभर की पारंपरिक खान-पान संस्कृति की झलक
फूड फेस्ट के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों ने देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजनों के आकर्षक स्टॉल सजाए। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के ठेठ जायके के साथ-साथ दक्षिण भारत, गुजरात, महाराष्ट्र और पंजाब के प्रसिद्ध व्यंजनों की बेहतरीन झलक देखने को मिली। विद्यार्थियों ने न केवल अपने स्टॉल को बेहद कलात्मक ढंग से सजाया, बल्कि वहां आने वाले आगंतुकों और शिक्षकों को उन व्यंजनों की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं से भी परिचित कराया।

महाविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन व्यावहारिक ज्ञान और उद्यमिता कौशल को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने व्यंजनों का स्वाद चखकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
महराजगंज दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अवैध पटाखों के वितरण एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। https://t.co/C5pJBcU0nD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 4, 2026













