महराजगंज

महराजगंज जनपद के क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोल्हुआ में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत कार्यरत रसोइयों को बिना नोटिस सेवा से हटाए जाने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोल्हुआ में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत कार्यरत रसोइयों को बिना नोटिस सेवा से हटाए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोइया फ्रंट ने खंड शिक्षा अधिकारी निचलौल को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
संगठन का आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक कालिका प्रसाद सिंह ने बिना शासनादेश और पूर्व सूचना के पूर्व से कार्यरत रसोइयों को काम से हटा दिया। वहीं, 13 अक्टूबर 2026 को विद्यालय में हुए निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता और रसोइयों को दिए जा रहे भोजन को लेकर भी सवाल उठाए गए।
संगठन ने आरोप लगाया कि भोजन की गुणवत्ता को लेकर आवाज उठाने वाली रसोइयों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। साथ ही, मनमाने तरीके से नई रसोइयों की नियुक्ति कर पूर्व से कार्यरत रसोइयों को रोजगार से वंचित करने का आरोप लगाया गया है।
राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोइया फ्रंट ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने तथा पूर्व से कार्यरत रसोइयों को दोबारा सेवा में लेने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो रसोइया संगठन आंदोलन और भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष संध्या देवी, जिला संयोजक राजेंद्र प्रसाद, जिला सचिव रामसेवक और ब्लॉक अध्यक्ष पाना देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
महराजगंज दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अवैध पटाखों के वितरण एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। https://t.co/C5pJBcU0nD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 4, 2026













