जौनपुर: बाजारों में ई-रिक्शा की बेतरतीब आवाजाही से चरमराई यातायात व्यवस्था, त्योहारी सीजन में जाम से जनता बेहाल

जौनपुर

जौनपुर जनपद के प्रमुख बाजारों में बेतरतीब ढंग से दौड़ रहे ई-रिक्शा और अप्रशिक्षित चालकों की मनमानी के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के प्रमुख बाजारों में बेतरतीब ढंग से दौड़ रहे ई-रिक्शा और अप्रशिक्षित चालकों की मनमानी के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है। त्योहारी सीजन के मद्देनजर बाजारों में उमड़ रही भारी भीड़ के कारण हालात यह हो चुके हैं कि लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।

स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि ई-रिक्शा चालकों द्वारा सड़क पर कहीं भी वाहन खड़ा करके सवारियां बैठाने और उतारने से मुख्य मार्गों पर हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे खरीदारी करने आने वाले आम ग्राहकों, राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनता और व्यापारियों की मांग है कि त्योहारी सीजन की व्यस्तता को देखते हुए नगर के मुख्य बाजारों में ई-रिक्शा के प्रवेश पर समयबद्ध और अस्थायी प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सके।

हालांकि, इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्ययोजना सामने नहीं आई है, जिससे स्थानीय लोगों में विभागीय लापरवाही के प्रति नाराजगी व्याप्त है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी जनहित से जुड़ी इस समस्या का क्या समाधान निकालते हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.