मऊ

मऊ उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले मंगलवार को दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले मंगलवार को दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अपनी लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की गुहार लगाई।
आशा कार्यकर्ताओं की मुख्य मांग मानदेय में 4,500 रुपये की बढ़ोतरी करना है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी की तरह काम करती हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें उचित मानदेय नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी जायज मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया, तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगी। प्रदर्शन के दौरान यूनियन की कई प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आशा बहनें उपस्थित रहीं।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













