मऊ

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के कोठिया स्थित ब्रह्मर्षि रामकृष्ण धाम में मंगलवार को पांच दिवसीय ब्रह्म गायत्री महायज्ञ का भव्य समापन हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के कोठिया स्थित ब्रह्मर्षि रामकृष्ण धाम में मंगलवार को पांच दिवसीय ब्रह्म गायत्री महायज्ञ का भव्य समापन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, विधि-विधान से हवन और पूर्णाहुति के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया गया।
यज्ञ के दौरान साधकों द्वारा 5 लाख ब्रह्म गायत्री मंत्रों का सामूहिक जप पूरा किया गया। अनुष्ठान की पूर्णता पर आयोजित दशांश हवन और पूर्णाहुति में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
पूर्णाहुति के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के तमाम गांवों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा परिसर ‘जय गायत्री माता’ और वैदिक जयकारों से गुंजायमान रहा। इस धार्मिक आयोजन में आश्रम के संतों, पुरोहितों और स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













