जौनपुर

जौनपुर जपद के खुटहन मार्ग स्थित पूरेआजम के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार को कुचल दिया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जपद के खुटहन मार्ग स्थित पूरेआजम के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार को कुचल दिया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, चिरैयामोड़ ताखा पश्चिम निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र कुमार मजडीहा स्थित एक होटल में कैटरिंग का काम करता था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह गांव के ही 25 वर्षीय सेराज के साथ बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था। इसी दौरान पूरेआजम के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने सुरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल सेराज को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अचानक हुए हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













