बुलंदशहर

बुलंदशहर आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य सामग्री में मिलावट रोकने और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य सामग्री में मिलावट रोकने और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को एसडीएम शिकारपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अहमदगढ़ स्थित नवाब स्वीट्स पर औचक छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान दुकान में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब मिलने पर संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं, मौके से एक्सपायरी डेट के 10 पैकेट बिस्कुट बरामद होने पर टीम ने उन्हें तुरंत जब्त कर लिया। इसके साथ ही मावा और गुलाब जामुन के दो नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
खाद्य निरीक्षक राम मिलन राणा और हरेंद्र कुमार चपराना ने बताया कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने व्यापारियों को दुकानों में स्वच्छता बनाए रखने और गुणवत्ता से खिलवाड़ न करने की सख्त हिदायत दी है।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













