घर लौट रहे मजदूर की सड़क हादसे में मौत, पत्नी हुई बेसुध; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक मजदूर की जान चली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक मजदूर की जान चली गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पिपरा खादर निवासी 45 वर्षीय विजय कुमार गोरखपुर में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार को काम समाप्त करने के बाद वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिरसिया गांव के पास सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से विजय कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन पुलिस की मदद से उन्हें सीएचसी परतावल ले गए। वहां चिकित्सक डॉ. अमित कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विजय कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पति की मौत की सूचना सुनकर पत्नी सिमरती बदहवास हो गईं। परिजनों के करुण क्रंदन से पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया।

बताया जा रहा है कि मृतक विजय कुमार, स्वर्गीय तूफानी के पुत्र थे। घर लौटते समय हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.