गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ रात बिताने गए एक 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ रात बिताने गए एक 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, मृतक की मां ने दोस्तों पर ही बेटे की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
सीढ़ी से गिरने की दी गई सूचना
जानकारी के अनुसार, अजीत (18 वर्ष) रविवार रात अपने दोस्तों के घर पार्टी करने गया था और वहीं रुक गया था। सोमवार सुबह उसके दोस्त ने परिजनों को फोन कर सूचना दी कि अजीत सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही मां और परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मां बोलीं- दोस्तों ने मिलकर मार डाला
अस्पताल में बेटे का शव देखते ही मां बिलख-बिलख कर रोने लगीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे की सीढ़ी से गिरने से मौत नहीं हुई है, बल्कि उसके दोस्तों ने ही साजिश के तहत मिलकर उसकी हत्या की है। परिजनों ने मामले में सख्त पुलिस कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।
बुलंदशहर: जहांगीराबाद में प्रसव के दौरान महिला की मौत, ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप; दो अस्पताल संचालक गिरफ्तार
https://t.co/XCmhawchhM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 2, 2026













