मिशन शक्ति अभियान के तहत फरेन्दा थाने में बहू-बेटियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महराजगंज

महराजगंज मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के अंतर्गत आज दिनांक 2 नवंबर 2026 को थाना फरेन्दा परिसर में बहू-बेटियों के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के अंतर्गत आज दिनांक 2 नवंबर 2026 को थाना फरेन्दा परिसर में बहू-बेटियों के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक शक्तिमोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।

इस दौरान थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह एवं मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल प्रजापति के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने थाना क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानों, ग्राम चौकीदारों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा बहुओं को थाने पर आमंत्रित कर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा सशक्तिकरण को लेकर जागरूक किया।

कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को समाज में होने वाले महिला संबंधी अपराधों, जैसे छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या एवं दुष्कर्म आदि के प्रति जागरूक करते हुए इनसे बचाव और शिकायत करने के तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं के घर से बाहर निकलने में आने वाली समस्याओं, चुनौतियों और सामाजिक कुरीतियों के दुष्प्रभावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 102, 181, 1930 एवं 108 की जानकारी दी। इसके साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने तथा अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीनबंधु प्रसाद, उपनिरीक्षक राहुल प्रजापति, महिला कांस्टेबल पूजा तिवारी एवं महिला कांस्टेबल रीता सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.