महराजगंज

महराजगंज आरपीआईसी स्कूल, सिसवा बाजार द्वारा रविवार को अवंतिका हॉल में आयोजित बहुप्रतीक्षित ‘दीपोत्सव 2.0’ कार्यक्रम अत्यंत भव्य, आकर्षक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज आरपीआईसी स्कूल, सिसवा बाजार द्वारा रविवार को अवंतिका हॉल में आयोजित बहुप्रतीक्षित ‘दीपोत्सव 2.0’ कार्यक्रम अत्यंत भव्य, आकर्षक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। शिक्षा, साहित्य, कला, संस्कृति एवं विज्ञान के अनूठे संगम के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में देश की प्रतिष्ठित शैक्षिक हस्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों तथा विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं एवं विशेष अतिथियों के रूप में प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं आईसीएस के संस्थापक परिमल कुमार, प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं आईसीएस की सह-संस्थापक बबीता त्यागी, सुप्रसिद्ध कवि स्वयं श्रीवास्तव तथा लोकप्रिय मिमिक्री कलाकार राहुल यादव (जूनियर योगी जी) की विशेष उपस्थिति रही। इन सभी हस्तियों ने अपनी प्रतिभा, विचारों एवं प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को विशिष्ट ऊंचाई प्रदान की।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षाविदों ने शिक्षा के व्यापक उद्देश्यों, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, बदलते शैक्षिक परिवेश तथा जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के महत्व को रेखांकित किया।

प्रसिद्ध शिक्षाविद परिमल कुमार एवं बबीता त्यागी की उपस्थिति कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। शिक्षा जगत की इन प्रतिष्ठित हस्तियों ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच शिक्षा के प्रति जागरूकता और प्रेरणा का वातावरण बनाया।

सुप्रसिद्ध कवि स्वयं श्रीवास्तव की साहित्यिक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में भावनाओं, संवेदनाओं एवं साहित्यिक अभिव्यक्ति का सुंदर रंग घोला। वहीं लोकप्रिय मिमिक्री कलाकार राहुल यादव, जिन्हें जूनियर योगी जी के नाम से जाना जाता है, ने अपनी विशिष्ट कला एवं मनोरंजक प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया।
दीपोत्सव 2.0 में जनपद महराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) तथा उपजिलाधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथियों के रूप में कैप्टन मानवेन्द्र सिंह, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव तथा अन्य अतिथि सुशील टिबरेवाल, सोमनाथ चौरसिया, ज्योतिष मणि त्रिपाठी, पंडित अवधेश चौबे, ओ. ए. जोसफ, विवेक चौरसिया, आलोक शर्मा, सुरेंद्र मल्ल, नागेंद्र मल्ल, लक्ष्मण तुलस्यान, अरुण पांडेय, बच्चन लाल गौण, निरंकार सिंह, शशिकला सिंह, पूनम प्रभा सोनी, रोशनी केशरी, कृष्णमुरारी सिंह, लल्ले सिंह, शंभुनाथ मधेशिया, गोविंद सोनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े इन विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को व्यापक सामाजिक एवं शैक्षिक महत्व प्रदान किया।
विशेष रूप से कांतरा की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी आकर्षक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में विशेष छाप छोड़ी।
इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भारतीय संस्कृति, कलात्मक अभिव्यक्ति एवं विद्यालय में संचालित सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की समृद्ध परंपरा को प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों के उत्साह, आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल ने यह सिद्ध किया कि उचित अवसर एवं मार्गदर्शन मिलने पर ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों की प्रतिभाएं भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं।

कार्यक्रम का एक अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक क्षण वह रहा, जब हाल ही में राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान परियोजना प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आरपीआईसी स्कूल के विद्यार्थियों को जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय के विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता ने न केवल आरपीआईसी स्कूल, बल्कि सिसवा बाजार एवं जनपद महराजगंज को भी गौरवान्वित किया है।
यह उपलब्धि विद्यालय में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, अनुसंधान एवं प्रयोगात्मक शिक्षा को दिए जा रहे महत्व का परिचायक है। विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मक क्षमता एवं परिश्रम के बल पर राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सिद्ध किया कि प्रतिभा किसी महानगर या बड़े संसाधन की मोहताज नहीं होती । जिलाधिकारी द्वारा विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाना उनके लिए विशेष प्रेरणादायक रहा। इस सम्मान ने अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान, तकनीक, नवाचार एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
दीपोत्सव 2.0 के अवसर पर विद्यालय की विभिन्न प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। शैक्षणिक उपलब्धियों, विज्ञान एवं नवाचार, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस सम्मान समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों के परिश्रम, अनुशासन, रचनात्मकता एवं विशिष्ट उपलब्धियों को सार्वजनिक पहचान प्रदान करना तथा अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्टता की दिशा में प्रेरित करना रहा।
आरपीआईसी स्कूल के संचालक डॉ. पंकज तिवारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को ऐसे अवसर उपलब्ध कराना भी है, जिनसे उनके भीतर छिपी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, वैज्ञानिक सोच, आत्मविश्वास एवं सामाजिक जिम्मेदारी का विकास हो सके।

उन्होंने कहा कि दीपोत्सव जैसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। साथ ही, देश की प्रतिष्ठित हस्तियों, शिक्षाविदों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ने का अवसर उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डॉ. तिवारी ने कहा कि ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें उचित मार्गदर्शन, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराने की है। आरपीआईसी स्कूल इसी उद्देश्य के साथ शिक्षा के साथ-साथ विज्ञान, तकनीक, नवाचार, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की भागीदारी को निरंतर प्रोत्साहित कर रहा है।
शिक्षा, साहित्य, विज्ञान, संस्कृति एवं मनोरंजन के विविध रंगों से सजा दीपोत्सव 2.0 एक यादगार आयोजन के रूप में संपन्न हुआ। जहां एक ओर प्रतिष्ठित शिक्षाविदों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को शैक्षिक गरिमा प्रदान की, वहीं कवि एवं कलाकार की प्रस्तुतियों ने साहित्य और मनोरंजन का अद्भुत वातावरण बनाया।
विद्यालय के विद्यार्थी श्वेता कुशवाहा, आरुषि मौर्य, प्राची मौर्य, आस्था शाही, दीपा, प्रिया, अनन्या, खुशी, खुशी, आँचल, सृष्टि, रुखसार, महक, रिमझिम, साक्षी, अनुष्का, अंशिका, त्रयंबक, अंशुमान, आकाश, आयुष पांडेय, अनंत पांडेय, आँचल, अमृता, अनुष्का, अंशिका सिंह, अंशिका चौधरी, सुनैना, ज्योति, संजना, कनिका, कशिश गोंड, प्रिया, रिया, अनन्या, गरिमा, अनुपमा, आरुषि शर्मा, अनुष्का, सृष्टि, राधा, अनन्या, सान्वी, गणेश, आयुष, देवव्रत, प्रियांशु, गरिमा जायसवाल, युवराज सिंह, आकांक्षा गुप्ता एवं वसीम अहमद ने मंच पे आकर्षक सुंदर प्रस्तुति दिया ।
आयोजन में विद्यालय प्रबंधन से डॉ पंकज तिवारी के अलावा उप प्रबंधक धीरज तिवारी, सुनीता देवी, देवेंद्र शुक्ला, सृष्टि तिवारी, प्रतीक श्रीवास्तव, अंशुल केशरी, स्वयं प्रकाश पांडेय, रश्मि श्रीवास्तव, मयंकेश्वर कुमार तथा अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहे । मंच का बेहद सफल संचालन उमेश जायसवाल ने किया ।
सिसवां में हिंदू कल्याण मंच की रामलीला का भव्य समापन: भरत मिलाप और राज्याभिषेक देख नम हुईं आंखें
https://t.co/GqhDaUzRN6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 2, 2026













