महराजगंज

जय श्री हनुमान सेवा समिति, पैकोली कला–कटहरी बाजार के तत्वावधान में दो दिवसीय 52वें हनुमान महोत्सव का आयोजन 11 एवं 12 नवंबर 2026 को किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जय श्री हनुमान सेवा समिति, पैकोली कला–कटहरी बाजार के तत्वावधान में दो दिवसीय 52वें हनुमान महोत्सव का आयोजन 11 एवं 12 नवंबर 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय, पैकोली कला–कटहरी बाजार परिसर में आयोजित होगा।
महोत्सव के पहले दिन 11 नवंबर को शाम 5 बजे हनुमान पूजन, सुंदरकांड पाठ एवं सहभोज होगा। वहीं शाम 7 बजे अतिथि सम्मान, भजन संध्या और जागरण झांकी का आयोजन किया जाएगा।
दूसरे दिन 12 नवंबर को सुबह 11 बजे विराट दंगल मेला आयोजित होगा। शाम 7 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह तथा रात 8 बजे भोजपुरी कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं, गणमान्य नागरिकों एवं धर्मप्रेमियों से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम के संयोजक पत्रकार रितेश पाण्डेय ने बताया कि यह आयोजन धार्मिक आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
सिसवां में हिंदू कल्याण मंच की रामलीला का भव्य समापन: भरत मिलाप और राज्याभिषेक देख नम हुईं आंखें
https://t.co/GqhDaUzRN6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 2, 2026













