जौनपुर

जौनपुर जनपद के शाहगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और रेल समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा नेता देवी प्रसाद चौरसिया ‘मंटू’ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शाहगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और रेल समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा नेता देवी प्रसाद चौरसिया ‘मंटू’ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उन्होंने स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव, विस्तार और बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग रखी।
ज्ञापन में बताया गया कि शाहगंज स्टेशन जौनपुर सहित आसपास के चार जिलों के लिए महत्वपूर्ण रेल केंद्र है। रोजाना भारी आवागमन के बावजूद प्रमुख ट्रेनों के ठहराव न होने और सुविधाओं की कमी से यात्री परेशान हैं।
प्रमुख मांगें
कामाख्या-गांधीधाम, ओखा-गुवाहाटी, पटना-इंदौर, वंदे भारत, तिनसुकिया-अमृतसर व प्रयागराज पैसेंजर का ठहराव।
नौगढ़ राज्यरानी एक्सप्रेस का शाहगंज तक विस्तार।
स्टेशन का नाम ‘मां जानकीपुरम जंक्शन’ करने की मांग।
प्लेटफॉर्मों पर पैदल पुल, कोच इंडिकेटर बोर्ड, सीसीटीवी कैमरे, टिकट काउंटर व एटीएम की स्थापना।
देवी प्रसाद चौरसिया ने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से क्षेत्र के लाखों यात्रियों को सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी और रेलवे का राजस्व भी बढ़ेगा। उन्होंने रेल मंत्री से इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का आग्रह किया।
सिसवां में हिंदू कल्याण मंच की रामलीला का भव्य समापन: भरत मिलाप और राज्याभिषेक देख नम हुईं आंखें
https://t.co/GqhDaUzRN6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 2, 2026












