मऊ: रानीपुर में पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर

मऊ

मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रानीपुर में सोमवार सुबह एक पारिवारिक विवाद के चलते सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रानीपुर में सोमवार सुबह एक पारिवारिक विवाद के चलते सनसनी फैल गई। घरेलू कलश से तंग आकर 26 वर्षीय एक विवाहिता ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत तेजी से बिगड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह किसी बात को लेकर परिवार में आपसी विवाद हुआ था। इसी गुस्से और मानसिक तनाव में आकर महिला ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो परिजनों और स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई।

परिजनों ने आनन-फानन में उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, महिला का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.