कुशीनगर में तड़के पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़: एक तस्कर के पैर में लगी गोली, बोलेरो से बछड़ा बरामद

कुशीनगर

कुशीनगर जनपद के रामकोला नगर क्षेत्र में सोमवार तड़के पुलिस और शातिर पशु तस्करों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। धर्मसमधा मंदिर के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

कुशीनगर जनपद के रामकोला नगर क्षेत्र में सोमवार तड़के पुलिस और शातिर पशु तस्करों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। धर्मसमधा मंदिर के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में भर्ती कराया है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के रामकोला थाना पुलिस को क्षेत्र में पशु तस्करों की मूवमेंट की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने धर्मसमधा मंदिर के पास नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक संदिग्ध बोलेरो गाड़ी को आते देख पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया।

अपने आप को घिरता देख बोलेरो सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग झोंक दी। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही गिर पड़ा, जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

बोलेरो से बछड़ा बरामद

घटनास्थल से पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी को कब्जे में लिया है, जिसकी तलाशी लेने पर अंदर से एक बछड़ा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से अवैध असलहा व कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल आरोपी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के जंगलों व इलाकों में कांबिंग कर पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.