त्योहारों से पहले ASP ने रटौल चौकी का किया औचक निरीक्षण: गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के दिए सख्त निर्देश

बागपत

बागपत आगामी प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर बागपत पुलिस पूरी तरह सतर्क और अलर्ट मोड पर नजर आ रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत आगामी प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर बागपत पुलिस पूरी तरह सतर्क और अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार धरातल पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

इसी कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक ने खेकड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रटौल पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ASP ने चौकी परिसर की साफ-सफाई, मालखाने, रिकॉर्ड रजिस्टरों और कार्यालय के रख-रखाव की स्थिति को परखा।

गश्त और चेकिंग बढ़ाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान ASP ने चौकी प्रभारी व पुलिस बल को कड़े निर्देश दिए कि त्योहारों के सीजन में क्षेत्र में पुलिस गश्त (पैट्रोलिंग) बढ़ाई जाए। संवेदनशील इलाकों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और मुख्य चौराहों पर पुलिस की सक्रियता बनी रहे।

संदिग्धों पर रखी जाएगी पैनी नजर

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व या संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जाए और चेकिंग अभियान में कोई कोताही न बरती जाए। उन्होंने आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का अहसास कराने और शांतिपूर्वक माहौल में त्योहार संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस दौरान खेकड़ा थाने व चौकी के कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.