बुलंदशहर: शिकारपुर के फतेहगढ़ गांव में निकला विशालकाय अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप; वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद की शिकारपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव फतेहगढ़ में रविवार रात उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब अचानक एक विशालकाय अजगर ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद की शिकारपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव फतेहगढ़ में रविवार रात उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब अचानक एक विशालकाय अजगर धमक। रात करीब 10 बजे गांव में अजगर को देखते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों ने दी वन विभाग को सूचना

विशालकाय अजगर को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। किसी अनहोनी की आशंका से डरे-सहमे ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इसकी सूचना स्थानीय वन विभाग और पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और रेस्क्यू दल तुरंत मौके पर पहुँचा। वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत और सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए अजगर को अपने कब्जे में लिया।

सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया अजगर

वन अधिकारियों के अनुसार, अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर दूर किसी सुरक्षित जंगल या प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया है, जिससे किसी प्रकार का खतरा न रहे। इस घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.