कुशीनगर

कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-28 पर थरुआडीह के पास रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-28 पर थरुआडीह के पास रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे एक परिवार की ओमनी कार अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं।
मांगलिक खुशियां मातम में बदलीं
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव के रहने वाले लोग एक मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग ओमनी कार से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार हाटा कोतवाली क्षेत्र के थरुआडीह के पास पहुँची, तभी उसकी एक ट्रेलर से आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि ओमनी कार के परखच्चे उड़ गए।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया राहत कार्य
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
गांव में पसरा मातम
इस हृदयविदारक घटना की खबर जैसे ही भलुही गांव पहुँची, वहाँ कोहराम मच गया। एक ही परिवार के पांच सदस्यों और एक अन्य की असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है और दीपावली के जश्न के बीच घरों में चूल्हे तक नहीं जले। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
सिसवां में हिंदू कल्याण मंच की रामलीला का भव्य समापन: भरत मिलाप और राज्याभिषेक देख नम हुईं आंखें
https://t.co/GqhDaUzRN6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 2, 2026













