महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर 10 से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पोखरे में कथित रूप से जहरीला पदार्थ डाले जाने के कारण बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर 10 से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पोखरे में कथित रूप से जहरीला पदार्थ डाले जाने के कारण बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो गई। इस घटना से पीड़ित मछली पालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
पीड़ित पिंटू साहनी के अनुसार, उनके पोखरे में पाली गई मछलियां अचानक मृत अवस्था में पानी और किनारे पर तैरती हुई दिखाई दीं। आरोप है कि किसी ने रंजिश के चलते पोखरे में जहरीला पदार्थ डाल दिया, जिससे करीब 2 लाख रुपये की मछलियां मर गईं।
घटना के बाद से पीड़ित परिवार बेहद परेशान है और स्थानीय प्रशासन व संबंधित विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगा रहा है। स्थानीय स्तर पर भी मांग उठ रही है कि मामले की सच्चाई सामने लाई जाए और पीड़ित को उचित न्याय दिलाया जाए।
नोट: खबर में पोखरे में जहर डालने की बात फिलहाल पीड़ित के आरोप के आधार पर कही गई है। घटना की आधिकारिक पुष्टि पुलिस और संबंधित विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा; प्रेमी से शादी कराने को तैयार हुए परिजन
https://t.co/QtfOkMVI6I
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 1, 2026












