महराजगंज

महराजगंज सड़क हादसों पर लगाम लगाने और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को ‘यातायात माह नवंबर-2026’ का आधिकारिक शुभारंभ किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज सड़क हादसों पर लगाम लगाने और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को ‘यातायात माह नवंबर-2026’ का आधिकारिक शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस कार्यालय परिसर से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पुलिस कार्यालय से शुरू होकर यह रैली उद्योग चौराहा, नगर तिराहा, नवीन सब्जी मंडी और हनुमानगढ़ी होते हुए यातायात कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के जरिए शहरवासियों को सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन का संदेश दिया गया।
सामूहिक जिम्मेदारी है सड़क सुरक्षा
इस अवसर पर एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना पुलिस, प्रशासन और समाज के हर वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन केवल पुलिस के डर या चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि खुद और अपनों की जिंदगी सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है।
पूरे महीने चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
नवंबर भर चलने वाले इस अभियान के तहत जिले के स्कूलों और कॉलेजों में निबंध, चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड्स और बाजारों में अभियान चलाकर चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, स्पीड लिमिट और ड्रिंक एंड ड्राइव से बचने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
अभियान के दौरान ‘ब्लैक स्पॉट’ (दुर्घटना संभावित क्षेत्रों) को चिह्नित कर विशेष निगरानी रखी जाएगी, साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज पुलिस की अपील
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक व पीछे बैठने वाले दोनों लोग हेलमेट का इस्तेमाल करें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाएं और भूलकर भी नाबालिगों को वाहन चलाने न दें। सड़क हादसे में घायलों की मदद करने और ‘गोल्डन ऑवर’ के महत्व के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, प्रतिसार निरीक्षक रूपेश कुमार और यातायात निरीक्षक अरुणेंद्र प्रताप सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
घघसरा में तेज रफ्तार का कहर: पोल से टकराकर दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर गोरखपुर रेफर
https://t.co/F3iAvcSM4a
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026












