महराजगंज

महराजगंज जनपद स्थित सोहगीबरवा वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान देने के उद्देश्य से रविवार को एक सराहनीय पहल की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद स्थित सोहगीबरवा वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान देने के उद्देश्य से रविवार को एक सराहनीय पहल की गई। अभयारण्य की दक्षिणी चौक रेंज में पर्यटन सत्र 2026-27 के तहत आधिकारिक रूप से जंगल सफारी का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य अमरनाथ तिवारी और क्षेत्रीय वनाधिकारी ऋषभ नायक ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के तुरंत बाद सफारी जीप के माध्यम से स्कूली बच्चों और स्थानीय ग्रामीणों को अभयारण्य क्षेत्र का भ्रमण कराया गया। इस दौरान वनकर्मियों ने उन्हें जंगल की जैव विविधता और वन्यजीवों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
क्षेत्रीय वनाधिकारी ऋषभ नायक ने कहा कि जंगल सफारी की शुरुआत से जिले में पर्यटन को पंख लगेंगे, जिससे स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।
वहीं, वन दरोगा नित्यानंद मौर्य ने कहा कि इस पहल से लोग प्रकृति और वन्यजीवों को करीब से समझ सकेंगे, जिससे वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इस मौके पर वन दरोगा राहुल कुमार, अवधेश कुमार मौर्य, वन रक्षक वास्तु कुमार पांडेय और प्रदीप कुमार यादव समेत कई वनकर्मी उपस्थित रहे।
घघसरा में तेज रफ्तार का कहर: पोल से टकराकर दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर गोरखपुर रेफर
https://t.co/F3iAvcSM4a
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026












