भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी का बड़ा प्रयास विफल, 648 बोतल शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने बैरियहवा पुल के पास चेकिंग के दौरान 648 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा कार भी बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 1 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम बैरियहवा पुल के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक क्रेटा कार संख्या UP23AW6249 को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार में रखे नौ नीले बैग से ओल्ड मंक रम की कुल 648 बोतल बरामद हुईं। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिओम प्रजापति निवासी रेवाड़ी, हरियाणा, मनीष कुमार निवासी दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और विजय भुजील निवासी कास्की, नेपाल, हाल निवासी पश्चिम विहार, दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, संयुक्त टीम की सतर्कता से भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी का प्रयास विफल हो गया। मामले में थाना नौतनवा पर मुकदमा अपराध संख्या 215/2026 के तहत धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में नौतनवा पुलिस के उपनिरीक्षक शेर बहादुर यादव, प्रशांत दूबे, रोहित यादव सहित पुलिसकर्मी तथा एसएसबी की 66वीं वाहिनी नौतनवा के निरीक्षक जितेंद्र कुमार ठाकुर और जवान शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.