महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्तिमोहन अवस्थी के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस को सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्तिमोहन अवस्थी के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने रविवार सुबह एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमित कुमार मौर्य और कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र तिवारी की टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश पुत्र बुद्धू, निवासी ग्राम बनकटी, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त को 1 नवंबर 2026 को सुबह करीब 8:25 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त मु0नं0 19072/24, धारा 85, 115(2) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के मामले में वारंटी था। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वर्ष 2017 का एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अमित कुमार मौर्य एवं कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र तिवारी शामिल रहे।
शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा; प्रेमी से शादी कराने को तैयार हुए परिजन
https://t.co/QtfOkMVI6I
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 1, 2026













