अनूपशहर: कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती, कार्यकर्ताओं ने ली संकल्प

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर नगर कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और देश के पहले उप प्रधानमंत्री व लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर नगर कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और देश के पहले उप प्रधानमंत्री व लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश शर्मा ने की तथा संचालन एडवोकेट नटवरलाल शर्मा ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से पंडित लख्मीचंद पाराशर और पंडित राजकुमार शर्मा (कोऑर्डिनेटर) उपस्थित रहे। वक्ताओं ने दोनों नेताओं के संघर्षपूर्ण जीवन और देशहित में किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ता के रूप में प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, अशोक शर्मा, नितिन शर्मा, राकेश शर्मा, कौशल शर्मा, जगमाल सिंह यादव और महिला नगर अध्यक्ष श्रीमती निशा शर्मा ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी के मजबूत नेतृत्व और सरदार पटेल द्वारा रियासतों के एकीकरण के जरिए अखंड भारत के निर्माण के कार्य हमेशा देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने इन महान नेताओं के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान उमर मोहम्मद, अहमद हुसैन समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.