जौनपुर

जौनपुर जनपद के लाइन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मादगंज मोहल्ले में मकान की मरम्मत कराने को लेकर उपजे विवाद में मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के लाइन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मादगंज मोहल्ले में मकान की मरम्मत कराने को लेकर उपजे विवाद में मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बुधवार रात 8 बजे तीन आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मादगंज मोहल्ले में पीड़ित पक्ष अपने मकान की मरम्मत का काम करवा रहा था। आरोप है कि स्थानीय कुछ लोगों ने निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास किया। जब इसका विरोध किया गया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित द्वारा स्थानीय थाने में सुनवाई न होने पर न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया गया। कोर्ट के सख्त आदेश के बाद पुलिस हरकत में आई और बुधवार रात तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
फिरोजाबाद में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
https://t.co/U8K8WaH7Pa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 29, 2026












