पलिया में पानी टंकी का काम एक साल से अधूरा: ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पेयजल, जांच का आश्वासन

मऊ

मऊ जनपद के रानीपुर ब्लॉक अंतर्गत पलिया ग्राम पंचायत में ‘हर घर जल’ योजना का सपना दम तोड़ता नजर आ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के रानीपुर ब्लॉक अंतर्गत पलिया ग्राम पंचायत में ‘हर घर जल’ योजना का सपना दम तोड़ता नजर आ रहा है। जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी का निर्माण कार्य बीते एक साल से अधर में लटका हुआ है, जिसके कारण ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल निगम और संबंधित ठेकेदार की लापरवाही की वजह से कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। पाइपलाइन बिछाने के नाम पर गांव की सड़कों को भी खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। भीषण गर्मी और बदलते मौसम के बीच शुद्ध पेयजल न मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

मामले को लेकर ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों और प्रशासनिक चौखट पर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने और जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि ग्रामीणों को पेयजल के इस संकट से कब तक राहत मिलती है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.