गोरखपुर

गोरखपुर संत डॉ. सौरभ पांडेय महाराज के जीवन-दर्शन पर केंद्रित वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के तहत 50वें दिन 50वीं पुस्तक के कवर का भव्य विमोचन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर संत डॉ. सौरभ पांडेय महाराज के जीवन-दर्शन पर केंद्रित वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के तहत 50वें दिन 50वीं पुस्तक के कवर का भव्य विमोचन किया गया। इस विशेष कड़ी में फिलीपींस की सुप्रसिद्ध लेखिका फे रोसारियो वी. मैक्सिमो द्वारा लिखित पुस्तक ‘संत सौरभ: द स्पिरिट ऑफ ह्यूमैनिटी’ का आवरण अनावरण हुआ।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. सौरभ पांडेय महाराज का दर्शन और मानवता का संदेश अब सीमाओं को लांघकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रहा है। फिलीपींस की लेखिका द्वारा उनके विचारों और वैश्विक कल्याण के दृष्टिकोण पर पुस्तक लिखना गोरखपुर ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।
विश्व रिकॉर्ड के उद्देश्य से संचालित इस लगातार 50 दिवसीय साहित्यिक अभियान में प्रतिदिन एक नई पुस्तक का कवर जारी किया जा रहा है। आयोजन समिति ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से डॉ. सौरभ के आध्यात्मिक, सामाजिक और मानवीय अवदानों को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
फिरोजाबाद में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
https://t.co/U8K8WaH7Pa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 29, 2026












