बिजनौर

बिजनौर जनपद के कानून-व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के कानून-व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। एसपी ने एक साथ 18 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए उनके तबादले के आदेश जारी किए हैं।
बुधवार को जारी इस तबादला सूची के तहत पुलिस लाइन में लंबे समय से प्रतीक्षारत कई दरोगाओं को थानों और महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, कुछ उपनिरीक्षकों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई है। एसपी के इस कदम से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
पुलिस प्रशासन के अनुसार, यह फेरबदल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और पुलिसिंग को बेहतर बनाने की दिशा में किया गया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर मुस्तैदी से दायित्व निभाने के निर्देश दिए हैं।
फिरोजाबाद में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
https://t.co/U8K8WaH7Pa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 29, 2026












