मेरठ

मेरठ श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में सकल जैन समाज क्षेत्र समिति के तत्वावधान में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में सकल जैन समाज क्षेत्र समिति के तत्वावधान में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज के मंगल प्रवचन सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
प्रवचन देते हुए आचार्य सौरभ सागर जी ने कहा कि जैन कुल में जन्म मिलना कोई साधारण बात नहीं है, बल्कि यह जीव द्वारा पूर्व जन्म में किए गए महान पुण्यों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जैन धर्म केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि सत्य, अहिंसा और संयम से जीने की उत्कृष्ट जीवनशैली है। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम को लेकर मेरठ के जैन समाज में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। मंदिर प्रांगण में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। महाआरती और गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।
फिरोजाबाद में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
https://t.co/U8K8WaH7Pa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 29, 2026













