बुलंदशहर

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बहुजन समाज पार्टी मंगलवार को बुलंदशहर से चुनावी तैयारियों की शुरुआत करने जा रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बहुजन समाज पार्टी मंगलवार को बुलंदशहर से चुनावी तैयारियों की शुरुआत करने जा रही है। पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद जहांगीराबाद के स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस आयोजन को जिले में बसपा की सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
जनसभा को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। आकाश आनंद के आगमन को लेकर समर्थकों में उत्साह है। माना जा रहा है कि इस सभा के जरिए पार्टी जिले में अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के साथ कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी में जुटने का संदेश देगी।
अनूपशहर सीट पर टिकी निगाहें
जनसभा को लेकर जिले की अनूपशहर विधानसभा सीट पर भी चर्चाएं तेज हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आकाश आनंद इस सीट से पार्टी प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, इसकी अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि घोषणा होती है तो इसका असर क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों पर पड़ सकता है।
कार्यकर्ताओं में जोश भरने की तैयारी
उम्मीद जताई जा रही है कि आकाश आनंद अपने संबोधन में पार्टी की नीतियों, संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर बात रख सकते हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का संदेश भी दे सकते हैं। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सभी की नजरें आकाश आनंद के संबोधन तथा अनूपशहर सीट को लेकर संभावित घोषणा पर टिकी हैं।
सीतापुर में तालाब में डूबी कार से मिले 3 कारोबारियों के शव, बहराइच में घायल बेटे को देखकर लौटते समय हुआ हादसा
https://t.co/m5yIdQfbpj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 27, 2026












