महराजगंज

महराजगंज भारत-नेपाल के सोनौली सीमा क्षेत्र में कस्टम विभाग ने प्रतिबंधित कद्दू के बीज से लदे एक ट्रक को पकड़ा है। हालांकि, ट्रक चालक कस्टम कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल के सोनौली सीमा क्षेत्र में कस्टम विभाग ने प्रतिबंधित कद्दू के बीज से लदे एक ट्रक को पकड़ा है। हालांकि, ट्रक चालक कस्टम कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, कस्टम विभाग की टीम ने सीमा क्षेत्र में एक ट्रक को रोककर जांच की। पूछताछ में चालक ने ट्रक में तेल लदा होने की बात कही। इसके बाद ट्रक को कस्टम कार्यालय ले जाया गया, जहां चालक वाहन को छोड़कर भाग निकला।
बताया जा रहा है कि कस्टम कर्मियों ने चालक को पकड़ने के लिए करीब एक किलोमीटर तक उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। जांच के दौरान ट्रक में प्रतिबंधित कद्दू के बीज मिलने की बात सामने आई।
फिलहाल कस्टम विभाग मामले की जांच कर रहा है। ट्रक में लदे बीजों की मात्रा, उनके स्रोत और आगे की कार्रवाई को लेकर विभागीय जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
सीतापुर में तालाब में डूबी कार से मिले 3 कारोबारियों के शव, बहराइच में घायल बेटे को देखकर लौटते समय हुआ हादसा
https://t.co/m5yIdQfbpj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 27, 2026












