हापुड़

हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा-60 के ग्राम गन्दूनगला में युवा सपा नेता सिद्धार्थ चौधरी के नेतृत्व में एक भव्य PDA चौपाल का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा-60 के ग्राम गन्दूनगला में युवा सपा नेता सिद्धार्थ चौधरी के नेतृत्व में एक भव्य PDA चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाजवादी पार्टी की नीतियों पर पूर्ण भरोसा जताया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (PDA) वर्ग को एकजुट कर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करना था।
चौपाल को संबोधित करते हुए युवा नेता सिद्धार्थ चौधरी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में किसान, नौजवान और गरीब सभी वर्ग त्रस्त हैं। गन्ना भुगतान में देरी, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और क्षेत्र के विकास कार्यों की लगातार हो रही अनदेखी से जनता परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही ऐसे नेता हैं जो सभी को साथ लेकर चलते हैं और PDA समाज को उसका हक दिलाते हैं।
सपा नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में चौ. शीशपाल सिंह, जिलाध्यक्ष बबलू गुर्जर, अख्तर मलिक, शैलेंद्र सिंह, सुनील चौधरी, विपिन चट्ठा, प्रणवीर चट्ठा और तुषार मुखिया सहित सैकड़ों ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गोरखपुर: सगाई समारोह से लौट रही महिला की बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर की हत्या, पति के साथ घर जाते समय हुई वारदात; पुलिस तलाश में जुटी
https://t.co/6Rc9FOaTa7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 26, 2026













