गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान डांस करने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आर्यनगर स्थित रामवृक्ष स्वीट हाउस के पास दबंगों ने 25 वर्षीय आकाश अग्रहरी पर चाकू और भुजाली से जानलेवा हमला कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान डांस करने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आर्यनगर स्थित रामवृक्ष स्वीट हाउस के पास दबंगों ने 25 वर्षीय आकाश अग्रहरी पर चाकू और भुजाली से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक के चेहरे, गर्दन और हाथ पर 32 से अधिक टांके लगे हैं। वहीं, घटना के 6 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न किए जाने से पीड़ित परिवार में भारी असंतोष है।
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ था विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुराना गोरखपुर (थाना गोरखनाथ) निवासी आकाश अग्रहरी 21 अक्टूबर की रात करीब 10:45 बजे मेला देखने और प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल होने गया था। जुलूस में आगे चल रहे कुछ युवकों से डांस करने को लेकर आकाश की कहासुनी हो गई। आरोप है कि मौके से हटाए जाने के बाद आरोपी युवक अपने 8-10 साथियों के साथ हथियार लेकर लौटा और आकाश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। घायल को गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
CCTV फुटेज के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप
पीड़ित के चचेरे भाई प्रद्युम्न और परिजनों का कहना है कि घटना की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। इसके बावजूद पुलिस मामले में टालमटोल कर रही है और परिवार न्याय के लिए कोतवाली व गोरखनाथ थाने के चक्कर काटने को मजबूर है। पीड़ित के पिता विजय अग्रहरी के अस्वस्थ होने के कारण परिवार बेहद लाचार स्थिति में है।
एसपी सिटी ने दिए जांच व कार्रवाई के निर्देश
मामले में लापरवाही और परिजनों के आक्रोश को देखते हुए एसपी सिटी निमिष पाटील ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि संबंधित थाना पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर नामजद व अज्ञात आरोपियों की पहचान करने तथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के कड़े निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
गोरखपुर: सगाई समारोह से लौट रही महिला की बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर की हत्या, पति के साथ घर जाते समय हुई वारदात; पुलिस तलाश में जुटी
https://t.co/6Rc9FOaTa7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 26, 2026












