गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के चिलुआताल थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए चर्चित राजकुमार चौहान हत्याकांड में पुलिस की विवेचना के बाद बड़ा मोड़ सामने आया है। पुलिस की जांच रिपोर्ट में नामजद आरोपी पार्षद धर्मदेव चौहान समेत 6 लोगों को क्लीनचिट दे दी गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के चिलुआताल थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए चर्चित राजकुमार चौहान हत्याकांड में पुलिस की विवेचना के बाद बड़ा मोड़ सामने आया है। पुलिस की जांच रिपोर्ट में नामजद आरोपी पार्षद धर्मदेव चौहान समेत 6 लोगों को क्लीनचिट दे दी गई है। हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई से मृतक का परिवार पूरी तरह असंतुष्ट और आक्रोशित नजर आ रहा है।
पुलिसिया जांच पर मृतक की पत्नी ने उठाए सवाल
क्लीनचिट की खबर मिलते ही मृतक राजकुमार चौहान की पत्नी सुशीला चौहान ने गहरा दुख और असंतोष व्यक्त किया है। सुशीला का आरोप है कि पुलिस द्वारा की गई विवेचना निष्पक्ष नहीं है और प्रभावशाली आरोपियों को बचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने साफ कहा कि घटना में सभी नामजद आरोपी प्रत्यक्ष रूप से शामिल थे, लेकिन पुलिस ने साक्ष्यों की अनदेखी करते हुए उन्हें दोषमुक्त कर दिया।
उच्च अधिकारियों से गुहार, जारी रहेगी कानूनी लड़ाई
सुशीला चौहान ने मीडिया के समक्ष अपने दर्द का इजहार करते हुए संकल्प जताया कि वे इस अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगी। उन्होंने कहा कि न्याय पाने के लिए वे मुख्यमंत्री, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगी। पीड़िता का कहना है कि जब तक उनके पति के असली हत्यारों को सजा नहीं मिल जाती, तब तक उनकी यह कानूनी और सामाजिक लड़ाई जारी रहेगी।
गोरखपुर: सगाई समारोह से लौट रही महिला की बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर की हत्या, पति के साथ घर जाते समय हुई वारदात; पुलिस तलाश में जुटी
https://t.co/6Rc9FOaTa7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 26, 2026












