गोरखपुर

गोरखपुर जनपद में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। जिले में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है, जहां सगाई समारोह से पति के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही एक महिला को बेखौफ बदमाशों ने धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। जिले में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है, जहां सगाई समारोह से पति के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही एक महिला को बेखौफ बदमाशों ने धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सगाई से लौटते समय दिया वारदात को अंजाम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका अपने पति के साथ किसी रिश्तेदार के यहां सगाई समारोह में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम से देर रात जब दोनों बाइक द्वारा अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में पीछे से आए अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी में धक्का दे दिया। इस अचानक हुए हमले से महिला बाइक से नीचे सड़क पर जा गिरी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
दो बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा फरार दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
जौनपुर: श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज में 70वें मंडलीय युवा क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ, छाया की मशाल दौड़ और आराध्या की शपथ के साथ उतरे 315 खिलाड़ी
https://t.co/8pvcZFDDBy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 25, 2026












