महराजगंज

महराजगंज उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET-2026 को सुचारू, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस व प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET-2026 को सुचारू, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस व प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4872 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
यह परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षा की अखंडता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संवेदनशील केंद्रों की निगरानी की जाएगी और यातायात के विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026













