आजमगढ़: बूढ़ापुर बदल गांव में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, 530 पशुओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार

आजमगढ़

आजमगढ़ जनपद के विकासखंड फूलपुर के अंतर्गत बूढ़ापुर बदल गांव में पशुपालन विभाग द्वारा एक दिवसीय वृहद पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

आजमगढ़ जनपद के विकासखंड फूलपुर के अंतर्गत बूढ़ापुर बदल गांव में पशुपालन विभाग द्वारा एक दिवसीय वृहद पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे पशुपालकों के मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर कुल 530 पशुओं का सफल उपचार किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष रत्नेश बिन्द ने दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर के दौरान पशु चिकित्सकों ने पालतू पशुओं की देखभाल, समय पर टीकाकरण और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. अनिल ने पशुपालकों से विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। वहीं, पशुचिकित्साधिकारी डॉ. आलोक सिंह पालीवाल ने पशुओं में होने वाली सामान्य बीमारियों के लक्षण, प्राथमिक उपचार, संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला।

मार्टिनगंज के पशुचिकित्साधिकारी डॉ. अजय श्रीवास्तव ने पशुओं की टैगिंग की उपयोगिता समझाते हुए बताया कि इससे पशुओं की सटीक पहचान और उनके अभिलेखों के रखरखाव में आसानी होती है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मो. शेख गुलज़ार, ग्राम प्रधान भूषण यादव, डॉ. मेवालाल, फार्मासिस्ट विक्रमा यादव व वीरेंद्र, पशुधन प्रसार अधिकारी रामसुरेश यादव सहित बड़ी संख्या में विभागीय कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर का मुख्य उद्देश्य पशुओं को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के साथ-साथ पशुपालकों को वैज्ञानिक तरीकों से पशुपालन के प्रति जागरूक करना रहा।

 

निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल

https://t.co/UxYN2GxCES

— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.