मऊ

मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबारी पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी ओमप्रकाश सिंह को महिला से आपत्तिजनक बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबारी पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी ओमप्रकाश सिंह को महिला से आपत्तिजनक बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
आरोप है कि दरोगा ने पीड़ित महिला पर अमर्यादित टिप्पणियां करते हुए उसे मिलने के लिए बुलाया और वीडियो कॉल करने का अनुचित दबाव बनाया। मामला सामने आने पर पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया और पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच क्षेत्राधिकारी को सौंप दी है। SP ने साफ किया है कि पुलिस महकमे में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता और अभद्रता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जांच रिपोर्ट आते ही अग्रिम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026













