निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के बढ़या मुस्तकीम गांव स्थित मुसहर टोले में शुक्रवार को लकड़ी हटाने के मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के बढ़या मुस्तकीम गांव स्थित मुसहर टोले में शुक्रवार को लकड़ी हटाने के मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे और जमकर मारपीट हुई। इस खूनी संघर्ष में संजय, गुड्डू, किरण और रामबृक्ष समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी रंजीत और पायलट अमरनाथ ने त्वरित सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को मौके से उठाया और तत्काल उपचार के लिए निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.