बुलंदशहर

बुलंदशहर जिले में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान शुक्रवार को पूरी तरह निष्पक्ष और सकुशल संपन्न हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिले में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान शुक्रवार को पूरी तरह निष्पक्ष और सकुशल संपन्न हो गया। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए 22 मतदान केंद्र और 65 मतदेय स्थल बनाए गए थे, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
प्रशासन के अनुसार, चुनाव में 7 जोनल मजिस्ट्रेट, 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 260 मतदान कार्मिक और 28 रिजर्व कर्मी तैनात किए गए थे, साथ ही 22 बैरियर भी लगाए गए थे। जिले में कुल 17,686 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 10,768 स्नातक और 6,918 शिक्षक मतदाता शामिल थे। मतदान में 4,200 स्नातक (39%) और 4,235 शिक्षक (61.22%) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान समाप्त होने के बाद सभी पोलिंग पार्टियां मतपेटियों के साथ नुमाइश मैदान के बैरन हॉल पहुंचीं, जहां से उन्हें कड़ी पुलिस सुरक्षा और मजिस्ट्रेट की निगरानी में मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय भेजा गया। यहीं 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना होगी।













