बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के गुलावठी मोहल्ला नन्नू खां में बच्चों के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर चाकू और छुरी चल गए, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रात करीब 10:30 बजे की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के गुलावठी मोहल्ला नन्नू खां में बच्चों के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर चाकू और छुरी चल गए, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रात करीब 10:30 बजे की है।
हमले में 10 साल के रहमान (पुत्र नौशाद) के सिर में चाकू लगने से गंभीर चोट आई है, जिसकी नाज़ुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बुलंदशहर: मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना सलेमपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
https://t.co/LrOLHwic7L
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 19, 2026












