महराजगंज: दशहरा और दुर्गा पूजा पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा, 1747 प्रतिमाओं के लिए भारी पुलिस बल तैनात; नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

महराजगंज

शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा और विजयदशमी (दशहरा) पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा और विजयदशमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में पूरे जनपद में सुरक्षा के कड़े व व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे होने के कारण जनपद की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां 24 घंटे अलर्ट मोड पर हैं।

1747 दुर्गा प्रतिमाओं की सुरक्षा का खाका तैयार

जनपद भर में स्थापित कुल 1,747 दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन-पूजन, रावण व मेघनाथ दहन, ऐतिहासिक भरत मिलाप और विसर्जन जुलूसों के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा योजना लागू की गई है। अत्यधिक संवेदनशीलता वाले कोतवाली, श्यामदेउरवा, भिटौली, सिन्दुरिया, निचलौल, कोठीभार और कोल्हुई थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। इन क्षेत्रों में 1 निरीक्षक, 26 उपनिरीक्षक, 110 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, 31 महिला आरक्षी और 1 कंपनी पीएसी को विशेष रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे लगातार निगरानी

कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस के बीच कड़ा समन्वय स्थापित किया गया है। पूरे जिले को जोन और सेक्टर में बांटकर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। ये अधिकारी पुलिस बलों के साथ अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों, संवेदनशील बस्तियों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में लगातार गश्त व रूट मार्च कर रहे हैं। साथ ही महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘मिशन शक्ति फेज-6.0’ के तहत एंटी-रोमियो स्क्वॉड भी पूरी सक्रियता से तैनात है।

प्रतिमा उठने से लेकर विसर्जन स्थल तक तैनात रहेगा फोर्स

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि प्रत्येक दुर्गा प्रतिमा के साथ पर्याप्त पुलिस बल साए की तरह मौजूद रहेगा। प्रतिमा स्थल से उठने से लेकर विसर्जन घाट तक पुलिसकर्मी जुलूस के साथ निगरानी रखेंगे। सभी थाना प्रभारियों को विसर्जन मार्गों का पैदल भ्रमण कर बिजली के ढीले तारों, रास्तों के गड्ढों और अन्य बाधाओं को समय रहते दूर कराने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्राधिकारी (सीओ) स्वयं इन व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से तत्काल निपटने के लिए पुलिस अधिकारियों के वाहनों को पूरी तरह सुसज्जित किया गया है। सरकारी वाहनों में हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, शीनगार्ड, एल्बोगार्ड, केनशील्ड, ड्रैगन लाइट, एंटी राइट गन, गैस गन और बुलेट प्रूफ जैकेट जैसे सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से रखे गए हैं।

इसके अलावा, पुलिस का सोशल मीडिया सेल 24 घंटे फेसबुक, एक्स , व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर पैनी नजर रख रहा है। किसी भी तरह की भ्रामक पोस्ट, आपत्तिजनक टिप्पणी या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सीधे मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

पुलिस प्रशासन ने समस्त जनपदवासियों से अपील की है कि त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, लावारिस वस्तु या भ्रामक सूचना दिखने पर तुरंत यूपी-112 या स्थानीय थाने को सूचित करें।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.