मऊ

मऊ जिले में आगामी एमएलसी चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जिले में आगामी एमएलसी चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। इसी क्रम में सोमवार शाम करीब 4:30 बजे जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस लाइन सभागार में सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक ली।
डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के आदेश दिए। साथ ही, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने पर जोर दिया गया। प्रशासन की इस उच्चस्तरीय बैठक से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है।
बुलंदशहर: मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना सलेमपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
https://t.co/LrOLHwic7L
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 19, 2026












